dotpict एक ऐसा एप्प है जो आपको आकर्षक पिक्सलेटेड चित्र बनाने देता है जिसे आप बाद में एप्प के अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ साझा कर सकते हैं। और, ज़ाहिर है, आप अन्य उपयोगकर्ताओं की कृतियों को देख सकते हैं और या तो उन्हें लाइक कर सकते हैं या उनके रंग पैलेट की नकल कर सकते हैं।
dotpict के सुविधापूर्ण इंटरफ़ेस के कारण, इस के साथ चित्र बनाना बहुत सरल है। स्क्रीन के नीचे सभी रंगीन पेंसिल हैं, जिन्हें आप केवल उन पर टैप करके चुन सकते हैं। कहीं रंग भरने के लिए, आपको बस पेंसिल के ठीक नीचे बड़े सफेद बटन पर टैप करना है।
जब आप चित्र बना लेते हैं तो आप उसे बाकी एप्प उपयोगकर्ताओं के साथ साझा कर सकते हैं। या, यदि आप चाहें, तो आप चित्र को सीधे अपने डिवाइस (PNG फॉर्मेट में) में सेव करने के लिए एक्स्पोर्ट कर सकते हैं और उसे किसी भी सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।
dotpict एक उत्कृष्ट पिक्सेल चित्रकारी एप्प है, जिसकी बदौलत आप सुंदर रचनाएँ बना सकते हैं। इसके अलावा, आप प्रेरणा के लिए अन्य उपयोगकर्ताओं की रचनाएं देख सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
नवीनतम संस्करण डाउनलोड नहीं हो रहा है।